Home खास खबर बिहार पुलिस 11880 सिपाही भर्ती 2019: 100-100 अंकों की होंगी परीक्षाएं

बिहार पुलिस 11880 सिपाही भर्ती 2019: 100-100 अंकों की होंगी परीक्षाएं

2 second read
Comments Off on बिहार पुलिस 11880 सिपाही भर्ती 2019: 100-100 अंकों की होंगी परीक्षाएं
0
270

बिहार पुलिस 11880 सिपाही भर्ती 2019: 100-100 अंकों की होंगी परीक्षाएं

बिहार पुलिस में सिपाही के 11880 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) ने शुक्रवार को सिपाही के पद पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया। 5 अक्तूबर से 4 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन जमा किया जा सकता है। ये बहाली बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृ त इंडिया रिजर्व बटालियन और बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा बटालियन के लिए है। अभ्यर्थी किस इकाई में बहाल होना चाहते हैं, इसके लिए अपनी प्राथमिकता दे सकते हैं। हालांकि इन पुलिस इकाइयों में सिपाही के चयन की प्रक्रिया एक साथ होगी।

बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर बहाली के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा दोनों 100-100 अंकों की होगी। लिखित परीक्षा में सौ वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और हर प्रश्न के सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। वहीं शारीरिक दक्षता परीक्षा तीन चरणों में होगी। इसमें 50 अंकों की दौड़ जबकि 25-25 अंकों का गोला फेंक और ऊंची कूद शामिल है।

चयन पर्षद के अनुसार सिपाही बहाली में महिला अभ्यर्थियों के लिए 35 प्रतिशत पद पूर्व की तरह आरक्षित होंगे। यह पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित 3 प्रतिशत पदों के अतिरक्त होगा। बिहार के प्रशिक्षित गृह रक्षकों के लिए आरक्षित और गैर आरक्षित कोटे में 50 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे। हालांकि उनकी अनुपलब्धता पर ये पद गैर गृहरक्षकों से भरा जाएगा।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…