Home खास खबर रांची के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

रांची के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

0 second read
Comments Off on रांची के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें
0
340

रांची के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

1. प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव के समय मैंने आपसे कामदार और दमदार सरकार देने का वादा किया था।

एक ऐसी सरकार जो पहले से भी ज्यादा तेज गति से काम करेगी। एक ऐसी सरकार जो आपकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देगी। बीते 100 दिन में देश ने इसका ट्रेलर देख लिया है।

2. हमारा संकल्प है, हर घर जल पहुंचाने का। आज देश जल जीवन मिशन को पूरा करने के लिए निकल पड़ा है। हमारा संकल्प है, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का। पहले 100 दिन में ही आतंक निरोधी कानून को और मजबूत कर दिया गया है।

3. हमारा संकल्प है, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को विकास की नई ऊँचाई पर पहुंचाने का। 100 दिन के भीतर ही इसकी शुरुआत हमने कर दी है।

4. आज देश के लगभग साढ़े 6 करोड़ किसान परिवारों के खाते में 21 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक राशि पहुंच चुकी है।
इसमें 8 लाख किसान परिवार झारखंड के भी हैं, जिनके खाते में करीब ढाई सौ करोड़ जमा हो चुके हैं।

5. मोदी ने कहा कि विकास हमारी प्राथमिकता भी है और प्रतिबद्धता भी है। विकास का हमारा वादा भी है और इरादा भी है। आज देश जितनी तेजी से चल रहा है, उतनी तेजी से पहले कभी नहीं चला।

6. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना देश – इन दोनों योजनाओं से 22 करोड़ से ज्यादा देशवासी जुड़ चुके हैं, जिसमें से 30 लाख से अधिक साथी झारखंड के ही हैं। इतना ही नहीं इन दोनों योजनाओं के माध्यम से साढ़े 3 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का क्लेम लोगों को दिया जा चुका है।

7. मोदी ने कहा कि आपने इस बार संसद के सत्र को लेकर भी काफी कुछ सुना होगा, देखा होगा। जिस तरह संसद चली, उसे देखकर आपको अच्छा लगा होगा। ये इसलिए हुआ, क्योंकि इस बार संसद का मानसून सत्र, देश के इतिहास में सबसे ज्यादा प्रोडक्टिव सत्र में से एक रहा है।

8. जिन लोगों ने ये सोच लिया था कि वो देश के कानून से भी ऊपर उठ चुके हैं, देश की अदालतों से भी ऊपर हैं, वो आज अदालत से जमानत की गुहार लगा रहे हैं। हमारी सरकार हर भारतवासी को सामाजिक सुरक्षा का कवच देने का प्रयास कर रही है। सरकार उन लोगों का साथी बन रही है, जिनको सबसे ज्यादा ज़रूरत है।

9. संसद के कामकाज का श्रेय सभी सांसदों, सभी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को जाता है। मेरी तरफ से सभी सांसदों को बधाई, देश वासियों को बधाई।

10.हमारी सरकार ने, चाहे वो केंद्र में रही हो या यहाँ राज्य में, गरीब के जीवन को आसान बनाने, आदिवासी के जीवन को आसान बनाने, उसकी चिंता कम करने का पूरी ईमानदारी से प्रयास किया है।
सीमांचल लाइव

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

राबड़ी देवी का ललन सिंह पर तीखा पलटवार, गुस्से में पूछा ये बड़ा सवाल

राबड़ी देवी का ललन सिंह पर तीखा पलटवार, गुस्से में पूछा ये बड़ा सवाल  राबड़ी देवी ने कहा कि…