Home खास खबर बिहार में शुरू होगी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत से वंचित 3.50 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज

बिहार में शुरू होगी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत से वंचित 3.50 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज

0 second read
Comments Off on बिहार में शुरू होगी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत से वंचित 3.50 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज
0
94
20220804 kpt sk mn 19 0 jpg 1663982693

बिहार में शुरू होगी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत से वंचित 3.50 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू करने जा रही है। डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने इसका ऐलान किया। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से वंचित करोड़ों लोगों को सीएम जन आरोग्य योजना में शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार हर गरीब और जरूरतमंद को मुफ्त इलाज की सुविधा देना चाहती है। इसलिए जन आरोग्य योजना से राज्य सरकार उन्हें हेल्थ कवर देगी।

आयुष्मान भारत योजना के चार साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी 3.50 करोड़ लोग इस योजना से छूटे हुए हैं। इन्हें राज्य सरकार अपनी योजना में शामिल करेगी। इस समय लगभग 5 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हुए हैं। इन्हें ही मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। लेकिन बड़ी संख्या में गरीब लोग इससे वंचित हैं।

डिप्टी सीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक हर हाल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए संकल्पित है। इसीलिए हम हर जरूरतमंद व्यक्ति को मुफ्त इलाज की सुविधा देना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य है कि इस योजना से कोई छूटे नहीं। स्वास्थ्य विभाग यही टारगेट लेकर काम कर रहा है। जल्द ही नई योजना के जरिए हर वंचितों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सुधारने के लिए 60 दिनों का टारगेट

तेजस्वी ने कहा कि हमने अस्पतालों की स्थिति बेहतर बनाने, लोगों को दवाइयां उपलब्ध कराने और सफाई के पुख्ता प्रबंध करने संबंधी निर्देश विभाग को दिया है। इन तमाम योजनाओं को लेकर हमने अपनी टीम को 60 दिनों का टारगेट दिया है। यही नहीं अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि इन सबकी नियमित मॉनिटरिंग होनी चाहिए। ऐसा न हो कि कोई व्यक्ति हमारे अस्पताल इलाज के लिए आए लेकिन और बीमार हो जाए। विभाग में हर कोई गड़बड़ नहीं, लेकिन कुछ लोग तो गड़बड़ हैं ही।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि योजना के लाभार्थियों तक हमें कम से कम समय में पहुंचने का लक्ष्य लेकर चलना है। कार्ड बनाने की गति भी बढ़ानी होगी। कोरोना के कारण काम प्रभावित हुआ है, लेकिन अब सबकुछ पटरी पर लौट रहा है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…