Home खास खबर लॉकडाउन की वजह से बारात बिहार में फंसी रह गई. हालांकि इस दौरान लड़की वालों ने बारात

लॉकडाउन की वजह से बारात बिहार में फंसी रह गई. हालांकि इस दौरान लड़की वालों ने बारात

1 second read
Comments Off on लॉकडाउन की वजह से बारात बिहार में फंसी रह गई. हालांकि इस दौरान लड़की वालों ने बारात
0
331
Screenshot 20200522 162600 1

बिहार -कोरोना लॉकडाउन की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है. ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर कानपुर से बिहार शादी में गई एक बारात 60 दिन बाद लौटी. लॉकडाउन की वजह से बारात बिहार में फंसी रह गई. हालांकि इस दौरान लड़की वालों ने बारात का पूरा ख्याल रखा और बारातियों को किसी तरह की तकलीफ नहीं होने दी.बिहार के बेगूसराय में दुल्हन के घर में लगभग 60 दिन बिताने के बाद 11 सदस्यीय बारात दुल्हन के साथ अपने घर लौटने में कामयाब रही. परिवार गुरुवार को चौबेपुर स्थित अपने घर वापस आया, उसे प्रशासन ने 14 दिन के लिए घर में क्वारनटीन सेंटर में भेज दिया है. हकीम नगर गांव के रहने वाले इम्तियाज की शादी 21 मार्च को बिहार के बेगूसराय की खुशबू के साथ हुई थी. 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और फिर राष्ट्रीय लॉकडाउन के कारण ‘बारात’ वापस ही नहीं लौट सकी और दुल्हन के घर में रुक गई. महबूब ने कहा कि 20 घंटे की यात्रा के दौरान, राजमार्ग पर लोगों ने बारात को भोजन और पानी उपलब्ध कराया. उन्होंने आगे कहा कि चौबेपुर के इंस्पेक्टर विनय तिवारी ने हमसे मुलाकात की और बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की एक टीम द्वारा कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए हमारे नमूने लिए गए.बारात के साथ गए लोगों ने कहा कि हमें इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि इस शादी के लिए जब हम अपने घरों से निकलेंगे तो हम कितनी मुश्किल में पड़ जाएंगे. हालांकि, हम वहां जितने दिन रहे दुल्हन के परिवार द्वारा हमें दिए गए प्यार और सत्कार को भी हम कभी नहीं भूलेंगे. बाराती अपने घर लौटने पर खुश हैं. उनका मानना है कि इस शादी को हम कभी नहीं भूल पाएंगे. रिपोर्ट -विनय ठाकुर

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…