Home खास खबर BSEB 12th exam 2020: इंटर परीक्षा आज से, दस मिनट पहले तक मिलेगा प्रवेश

BSEB 12th exam 2020: इंटर परीक्षा आज से, दस मिनट पहले तक मिलेगा प्रवेश

5 second read
Comments Off on BSEB 12th exam 2020: इंटर परीक्षा आज से, दस मिनट पहले तक मिलेगा प्रवेश
0
279
Screenshot 2020 02 03 07 40 46 375 com.android.chrome

BSEB 12th exam 2020: इंटर परीक्षा आज से, दस मिनट पहले तक मिलेगा प्रवेश

बिहार बोर्ड इंटर वार्षिक परीक्षा 2020 सोमवार से शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में ली जायेगी। पहली में भौतिकी और दूसरी पाली में कला संकाय के इतिहास की परीक्षा होगी। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सख्ती बरती जा रही है। परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है।

बिहार बोर्ड ने परीक्षा का दिशा-निर्देश जारी करते हुए इसका पालन करने की हिदायत दी है। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से दस मिनट पहले तक ही प्रवेश मिलेगा। यानी प्रथम पाली 9.30 बजे शुरू होगी, इसके लिए 9.20 तक प्रवेश मिलेगा। वहीं, दूसरी पाली 1.45 से शुरू होगी, इसके लिए प्रवेश 1.35 बजे तक ही मिलेगा।

परीक्षार्थी जूता-मौजा पहनकर नहीं जाएं
परीक्षार्थी जूता-मौजा पहनकर नहीं आएं। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि जो परीक्षार्थी जूता-मौजा में आएंगे, उन्हें उतारना पड़ेगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र और कलम के अलावा कुछ भी नहीं ले जाने दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और निर्देश को समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…