Home खास खबर भारत को अब तक 26 राफेल विमान मिले: सरकार

भारत को अब तक 26 राफेल विमान मिले: सरकार

0 second read
Comments Off on भारत को अब तक 26 राफेल विमान मिले: सरकार
0
159

भारत को अब तक 26 राफेल विमान मिले: सरकार

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बुधवार को कहा कि भारत को दसॉं एविएशन से अब तक 26 राफेल विमान मिल चुके हैं।

राफेल सौदे के तहत भारत को कुल 36 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति होनी है।

भट्ट ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘36 राफेल विमान की आपूर्ति प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रही है। आज की तारीख तक 26 विमान मिल चुके हैं।’’

पहला राफेल विमान पिछले साल 29 जुलाई को देश में आया था। इससे चार साल पहले 36 राफेल विमानों की खरीद के लिए 59,000 करोड़ रुपये के सौदे पर भारत और फ्रांस की सरकारों ने हस्ताक्षर किये थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…