Home खास खबर जम्मू कश्मीर के शोपियन में एनकाउंटर में मारे गए 3 आतंकवादी

जम्मू कश्मीर के शोपियन में एनकाउंटर में मारे गए 3 आतंकवादी

18 second read
Comments Off on जम्मू कश्मीर के शोपियन में एनकाउंटर में मारे गए 3 आतंकवादी
0
324

एनकाउंटर की जगह से बरामद हुए एक आई एन एस ए एस राइफल और दो एक-47 राइफल, पुलिस ने कहा खोजबीन अभियान अभी भी जारी

पुलिस के मुताबिक़ आज सुबह जम्मू कश्मीर के शोपियन इलाके में 3 आतंकवादी को एनकाउंटर में मार गिराया गया।

ये एनकाउंटर आज सुबह 5 बजे के करीब शोपियन के तुर्कवंगम इलाके में आतंकवादियों और 44 राष्ट्रीय राइफल्स के बीच हुआ। एनकाउंटर शुरू होने के बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की एक टुकड़ी और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के एक टुकड़ी ने 44 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। ये ऑपरेशन सुबह लगभग 6:30 बजे समाप्त हुआ।

कश्मीर पुलिस जोन ने अपने ट्विटर हैंडल से सुबह ट्वीट किया जिसमे लिखा था, “#तुर्कवंगमशोपियनएनकाउंटरअपडेट: अब तक तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है। खोजबीन अभियान जारी है। आगे जानकारी मिलते ही दी जाएगी।”

पुलिस ने बताया की एनकाउंटर की जगह से एक आई एन एस ए एस राइफल और दो ऐ के-47 राइफल बरामद की गयी है और खोजबीन अभियान अभी भी जारी है।

इससे पहले बीते शनिवार को एक एनकाउंटर में दो हिज़्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।

शोपियन जिले में ये बीते एक हफ्ते में चौथा एनकाउंटर है. इससे पहले 10 जून को 5 आतंकवादियों को सुरक्षा बालों द्वारा एक एनकाउंटर में मार गिराया गया था।

Load More Related Articles
Load More By Deep Prakash
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

आई आई टी गाँधी नगर की पी एच डी स्कॉलर ने की आत्महत्या

आत्महत्या करने से पहले कमरे में लिखा “I quit” आई आई टी गांधीनगर की रिसर्च स्कॉ…