Home खास खबर आगरा में पूर्व फौजी ने की गोलीबारी, चार घायल

आगरा में पूर्व फौजी ने की गोलीबारी, चार घायल

0 second read
Comments Off on आगरा में पूर्व फौजी ने की गोलीबारी, चार घायल
0
180

आगरा में पूर्व फौजी ने की गोलीबारी, चार घायल

आगरा (उप्र), तीन अक्टूबर (भाषा) आगरा के थाना डौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मढ़ी में रविवार को एक पूर्व फौजी ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से गोलीबारी कर एक परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए सरोजनी नायडू अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।

डौकी थाना के पुलिस निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि पूर्व फौजी द्वारा की गयी गोलीबारी में घायल हुए लोगों में रजनीकांत, मधु, गुड्डी और ममता शामिल हैं जिनमें मधु की हालत गंभीर बताई जाती है।

उन्होंने कहा कि आरोपी पूर्व सैनिक चंद्रपाल तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी 12 बोर की दोनाली बन्दूक तथा कारतूस भी जब्त कर लिए गए हैं।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…