Home खास खबर आगरा में पुलिस के जवान ने आत्महत्या की

आगरा में पुलिस के जवान ने आत्महत्या की

0 second read
Comments Off on आगरा में पुलिस के जवान ने आत्महत्या की
0
177
1

आगरा में पुलिस के जवान ने आत्महत्या की

आगरा, नौ जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने गुरुवार रात अवसाद की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि सुशील कुमार (28) के आत्महत्या करने के बारे में शुक्रवार सुबह पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस को उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें मानसिक परेशानी के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है।

नगर पुलिस अधीक्षक बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक उप्र पुलिस के वर्ष 2०16 बैच के सिपाही सुशील मूल रूप से अलीगढ़ के इगलास के रहनेवाले थे और आगरा में रुई की मंडी क्षेत्र में किराए के मकाने में रहते थे। शुक्रवार सुबह मकान मालिक की पत्नी ने सिपाही को फंदे पर लटका देखा।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…