Home खास खबर आगरा में दम्पति ने आत्महत्या की

आगरा में दम्पति ने आत्महत्या की

0 second read
Comments Off on आगरा में दम्पति ने आत्महत्या की
0
210

आगरा में दम्पति ने आत्महत्या की

आगरा, पांच जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में 25 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस ने बताया कि बोडला में राहुल नगर निवासी आकाश और आरती (23) के बीच शनिवार रात किसी मामले को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि जब आरती ने अपने पति को फांसी पर लटका पाया तो उसने अपनी कलाई काट कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय सो रहे परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों के शव रविवार सुबह देखे और पुलिस को सूचित किया।

उसने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार रात शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जगदीशपुरा थाने के इंस्पेक्टर राजेश पांडेय ने बताया कि दोनों की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। दोनों की 13 महीने की एक बेटी है।

पुलिस के मुताबिक आकाश एक निजी कंपनी में काम करता था जबकि आरती गृहिणी थी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…