Home खास खबर दिल्ली स्थित एयर इंडिया का हेडक्वार्टर सील

दिल्ली स्थित एयर इंडिया का हेडक्वार्टर सील

0 second read
Comments Off on दिल्ली स्थित एयर इंडिया का हेडक्वार्टर सील
0
626
AIR INDIA

दिल्ली स्थित एयर इंडिया के हेडक्वार्टर में कार्यरत एक चपरासी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे हेडक्वार्टर को सील कर दिए गया है। हेडक्वार्टर फिहाल लगातार 2 दिन तक सील रहेगा एवं एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध संचालक प्रदीप सिंह खरोला को भी घर से ही काम करने की सलाह दी गयी है।

एयर इंडिया के पूरे ऑफिस को अधिकारियों के निगरानी में सैनिटाईज़ कराया जा रहा है ताकि संभावित संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। एयर इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, एयर इंडिया के हेडक्वार्टर में एक समय पर लगभग 200 लोग होते है जिसमे अधिकारियों के साथ साथ आगुंतक भी शामिल होते है जिसके कारण पूरे ऑफिस को सील कर दिया गया है ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

जिस चपरासी को कोरोना संक्रमित पाया गया है उसे फिलहाल होम क्वारंटाइन कर दिए गया है। एयर इंडिया फिलहाल वंदे भारत मिशन के तहत दुसरे देशो में फसे भारतीय नागरिको को अपने देश भारत लाने का काम कर रहा है।

इससे पहले एयर इंडिया के 5 पायलट की कोरोना वायरस जांच की गयी थी जिसमे उन्हें पॉजिटिव पाया गया था लेकिन बाद में जब फिर से टेस्ट किया गया तो पता चला वो 5 पायलट कोरोना संक्रमित नहीं है। इससे ये अनुमान लगाया गया था की पहली बार जांच में इस्तेमाल किये गए सभी टेस्ट किट में कुछ खामी होगी जिसकी वजह से रिजल्ट में गड़बड़ी हुई।

फिलहाल एयर इंडिया के एक तकनीशियन और एक ड्राइवर को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है और दोनों इस वक़्त होम क्वारंटाइन में है। इस समय भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 70,000 के पार पहुंच गयी है जिसमे 22,000 के लगभग मरीज इस बिमारी से ठीक भी हो चुके है और लगभग 2500 लोगो को मौत हो चुकी है।

Load More Related Articles
Load More By Deep Prakash
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

आई आई टी गाँधी नगर की पी एच डी स्कॉलर ने की आत्महत्या

आत्महत्या करने से पहले कमरे में लिखा “I quit” आई आई टी गांधीनगर की रिसर्च स्कॉ…