Home खास खबर केरल के कोझिकोड में बड़ा विमान हादसा

केरल के कोझिकोड में बड़ा विमान हादसा

2 second read
Comments Off on केरल के कोझिकोड में बड़ा विमान हादसा
0
510
IMG 20200808 WA0004

केरल के कोझिकोड में बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां एअर इंडिया का विमान रनवे पर फिसल गया। हादसा इतना भीषण था कि आगे से प्‍लेन दो टुकड़ों में बंट गया है। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है। घटना शाम 7.45 बजे करीपुर हवाई अड्डे पर हुई। यह विमान दुबई से आ रहा था और इसमें 191 यात्री सवार थे। हादसे में विमान का अगला पहिया क्षतिग्रस्‍त हो गया है। विमान (Air India flight, IX-1344) दुबई से कोझीकोड आ रहा था। भारी बारिश के चलते लैंडिंग के दौरान विमान रनवे पर नियंत्रण खो बैठा जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। राहत और बचाव के लिए टीमें पहुंच गई हैं। फायर ब्रिगेड और ऐम्बुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं। विमान ने दुबई से शाम के 4 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरी थी। शाम को 7 बजकर 45 मिनट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फ‍िसल गया। घायलों और मृतकों की संख्या के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। डीजीसीए ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं.

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…