Home खास खबर दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में खुली धूप के लिए अभी इंतजार, जानें- कितने दिन बनी रहेगी बारिश

दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में खुली धूप के लिए अभी इंतजार, जानें- कितने दिन बनी रहेगी बारिश

2 second read
Comments Off on दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में खुली धूप के लिए अभी इंतजार, जानें- कितने दिन बनी रहेगी बारिश
0
139
up delhi weather update 1665376857

दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में खुली धूप के लिए अभी इंतजार, जानें- कितने दिन बनी रहेगी बारिश

हालांकि 13 से 16 अक्टूबर के दौरान बारिश नहीं होगी, लेकिन बादल छाए रहेंगे। इसके चलते मौसम में ठंडक रहेगी। वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो 12 अक्टूबर यानी बुधवार तक हल्की बारिश जारी रहेगी। इसके बाद 13 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 14 अक्टूबर को बदली रहेगी। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा यानी बेमौसम बारिश से लोगों को राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, यूपी, पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कुछ इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

उत्तर भारत ही नहीं बल्कि तमिलनाडु, पुदुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भी 12 अक्टूबर और कुछ इलाकों में 14 तारीख तक बारिश जारी रहेगी। विभाग के मुताबिक 10,11 और अक्टूबर को कर्नाटक और केरल में भी बारिश होगी। इसके अलावा महाराष्ट्र के भी अलग-अलग इलाकों में बारिश का मौसम बना रहेगा। दिल्ली-एनसीआर, यूपी समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में जारी बारिश की वजह भी मौसम विभाग ने बताई है। विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…