Home खास खबर ‘अर्थी रखी है और उसके साथ लड़कियां कर रही डांस’, बिहार के इस नए ट्रेंड से सब हैरान

‘अर्थी रखी है और उसके साथ लड़कियां कर रही डांस’, बिहार के इस नए ट्रेंड से सब हैरान

7 second read
Comments Off on ‘अर्थी रखी है और उसके साथ लड़कियां कर रही डांस’, बिहार के इस नए ट्रेंड से सब हैरान
0
51
प्रतिकात्मक फोटो क्रेडिट गूगल 34

‘अर्थी रखी है और उसके साथ लड़कियां कर रही डांस’, बिहार के इस नए ट्रेंड से सब हैरान

Bai ji ka dance: नाचने वाली इन लड़कियों से कार्यक्रम करवाने वाले लहंगा चोली या छोटे कपड़े में आने की डिमांड करते हैं। पैसे देने के बहाने लड़कियों को गोद में बैठाते हैं।

Bihar Girls Dance: आपने शादी, जन्मदिन आदि खुशी के समारोह में नाच-गाने का प्रोग्रम जरूर देखा होगा। लेकिन बिहार में अब एक नया ट्रेंड चल रहा है, जहां लोग घर में किसी की मौत पर भी नाचने वाली लड़कियां बुला रहे हैं। 2 से 6 की संख्या में इन लड़कियों को रात में नाचने के लिए बुलाया जाता है।

रात करीब 9 बजे से सुबह 5 बजे तक इन लड़कियों को नचाया जाता है। एक लड़की को इस काम के पांच से छह हजार रुपये दिए जाते हैं। बता दें अब इन कार्यक्रमों में फायरिंग भी होने लगी है। हाल ही में नालंदा ज़िले में एक श्राद्ध कार्यक्रम था। इस दौरान नाच कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें फायिंग होने लगी और वहां मौजूद आशीर्वाद कुमार के सिर में गोली लगने से मौत हो गई।

 

 

अर्थी पास रखी होती है और उसके साथ डांस भी होता रहता है

मीडिया में दिए बयान में ऐसी ही एक नाचने वाली लड़की ने कहा कि बिहार में अब मरनी (मृत्यु) पर भी लोग डांस करवाते हैं। अर्थी पास रखी होती है और उसके साथ डांस भी होता रहता है। जानकारी के अनुसार रात में 8 बजे बाद नाचना शुरू होता है। करीब 12 बजे तक बॉलीवुड गानों पर नाच होता है, फिर भोजपुरी के गाने बजने लगते हैं।

शव यात्रा के साथ नाच का कार्यक्रम

नाचने वाली इन लड़कियों से कार्यक्रम करवाने वाले लहंगा चोली या छोटे कपड़े में आने की डिमांड करते हैं। पैसे देने के बहाने लड़कियों को गोद में बैठाते हैं और उनके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। बिहार के भोजपुर, औरंगाबाद, बांका, रोहतास सहित कई इलाके में मौत का डांस करवाने का ये चलन लगातार बढ़ रहा है। बता दें लोक परंपराओं में मृत्यु के समय और उसके बाद होने वाले विधि-विधानों के दौरान गायन होता है। लेकिन इस दौरान डांस की कोई संस्कृति नहीं है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

दरभंगा में न्यू ईयर पार्टी बनी मौत की पार्टी दोस्तों ने ही रच दी खौफनाक साजिश, एक शव खेत में फेंका तो दूसरे को जमीन में दफन कर दिया

दरभंगा न्यू ईयर पार्टी डबल मर्डर मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बिहार के दरभंग…