Home खास खबर बांदा में सांप के काटने से दो भाइयों की मौत

बांदा में सांप के काटने से दो भाइयों की मौत

0 second read
Comments Off on बांदा में सांप के काटने से दो भाइयों की मौत
0
224
download 8 2

बांदा में सांप के काटने से दो भाइयों की मौत

बांदा (उत्तर प्रदेश), 16 अगस्त (भाषा) बांदा जिले के अतर्रा क्षेत्र में जहरीले सांप के काटने से एक ही चारपाई पर सो रहे दो सगे भाइयों की मौत हो गयी।

प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविंद सिंह गौर ने सोमवार को बताया कि अतर्रा थाना क्षेत्र के तेरा गांव में रविवार की रात एक ही चारपाई पर सो रहे कुलदीप (नौ) और उसके भाई दिलीप (छह) को सांप ने काट लिया। दोनों भाइयों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और घटना की सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी गयी है।

अतर्रा के उपजिलाधिकारी सौरभ शुक्ला ने कहा, “पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों बच्चों की सांप के काटने से मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दी जाएगी।”

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…