
Bihar Weather: बिहार में सितरंग चक्रवाती तूफान का कोई असर नहीं, देखें आज कैसा रहेगा मौसम
Bihar Weather Today: बंगाल की खाड़ी में उठा सितरंग चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ गया है। इस कारण इसका बिहार में कोई असर नहीं होगा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकतर जिलों में बुधवार को आसमान साफ रहेगा। हवा में ठंडक बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट होगी।
पटना मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। 30 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस वजह से ठंड तेज होने जा रही है। बिहार में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट होना शुरू हो गया है।
मोतिहारी, वाल्मीकि नगर, सीवान, सासाराम, औरंगाबाद, गया, जमुई, बांका, बेगूसराय जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से सेल्सियस से नीचे है। बांका में मंगलवार रात में सबसे कम 17.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में इसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। राजधानी पटना में भी रात का पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार हैं।