Home खास खबर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपने ही क्षेत्र में नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपने ही क्षेत्र में नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका

0 second read
Comments Off on लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपने ही क्षेत्र में नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका
0
117

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपने ही क्षेत्र में नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने ही गृह क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। यहां के व्यवसायियों ने मतदान का बहिष्कार करने की धमकी दी है। ऐसा उन्होंने अशोक साव मर्डर केस के विरोध में किया है। देखें वीडियो रिपोर्ट…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने ही क्षेत्र में लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। उनके क्षेत्र के व्यवसायियों ने मतदान करने से मना कर दिया है। उन्होंने नालंदा के व्यवसायी अशोक साव की हत्या के विरोध में हरनौत बाजार को बंद रखा। उन्होंने धरना प्रदर्शन भी किया। व्यवासियक संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि अशोक साव की हत्या के विरोध में हम लोग धरना दिए हुए हैं। अभी तक जिला प्रशासन या पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की पहल नहीं की गई है।

रंजीत कुमार ने बताया कि हरनौत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र है। यहां अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है। हर दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। आपरधिक घटनाओं को लेकर हम लोग इस बार वोटिंग का बहिष्कार भी करने जा रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा किसी प्रकार का आश्वासन नहीं मिल रहा है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

गंगा और कोसी में उफान, कुरसेला के दर्जनभर से अधिक गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

गंगा और कोसी में उफान, कुरसेला के दर्जनभर से अधिक गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, जनजीवन अस्…