अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैप्रशांत किशोर के जन सेवा केंद्र पहुंची पुलिसिया टॉर्चर की कहानी! मधुबनी से न्याय की आस में पटना पहुंचा एक मजबूर पिताMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैप्रशांत किशोर के जन सेवा केंद्र पहुंची पुलिसिया टॉर्चर की कहानी! मधुबनी से न्याय की आस में पटना पहुंचा एक मजबूर पिताMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहीं

Article Advertisement

India

क्या है बिहार के दो युवकों की कश्मीरी लड़कियों से शादी का मामला

  इसी हफ़्ते बिहार में सुपौल ज़िले के राघोपुर में रहने वाले दो युवकों की कश्मीरी लड़कियों से शादी की बात सामने आई. सगे भाई मोहम्मद मोहसीन और मोहम्मद परवेज़ कश्मीर की दो सगी बहनों से शादी करके पाँच अगस्त को सुपौल आए थे. लेकिन लड़कियों के पिता ने बेटियों को नाबालिग़ बताकर थाने में अपहरण का मुक़दम

क्या है बिहार के दो युवकों की कश्मीरी लड़कियों से शादी का मामला

Article Advertisement

  इसी हफ़्ते बिहार में सुपौल ज़िले के राघोपुर में रहने वाले दो युवकों की कश्मीरी लड़कियों से शादी की बात सामने आई. सगे भाई मोहम्मद मोहसीन और मोहम्मद परवेज़ कश्मीर की दो सगी बहनों से शादी करके पाँच अगस्त को सुपौल आए थे. लेकिन लड़कियों के पिता ने बेटियों को नाबालिग़ बताकर थाने में अपहरण का मुक़दमा दर्ज करा दिया. इसके बाद कश्मीर पुलिस इसी हफ़्ते गुरुवार को दोनों लड़कों समेत लड़कियों को सुपौल से ट्रांज़िट रिमांड पर कश्मीर वापस ले गई है. इधर जब मामला सुपौल की राघोपुर पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों लड़कों और लड़कियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया लेकिन लड़कियों ने पुलिस के सामने यह बयान दे दिया कि वे अपने प्यार के लिए कश्मीर छोड़कर सुपौल आई हैं. उनका यह भी कहना है कि वो बालिग़ हैं और इससे पहले उन्होंने कश्मीर के रामबन ज़िले में कोर्ट मैरिज भी की थी. सबूत के तौर पर उन्होंने पुलिस के सामने कोर्ट मैरिज का सर्टिफ़िकेट भी पेश किया लेकिन कश्मीर पुलिस को उनकी तलाश अपहरण के एक मामले में थी, इसलिए सबको कश्मीर ले जाया गया है. रामबन की एसएसपी अनिता शर्मा ने बीबीसी को बताया, "लड़कियों और लड़कों को कश्मीर पुलिस वापस लेकर आ रही है. वो रास्ते में हैं. जैसे ही वे यहां पहुंचेंगे उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा. वहीं ये बात भी पता चल जाएगी कि वे बालिग़ हैं या नाबालिग़. उसके बाद अदालत फ़ैसला करेगी कि उनके साथ क्या करना है."   बीबीसी हिंदी  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read