Home खास खबर बिहार जेडीयू अध्यक्ष के लिए नामांकन आज, कल चुनाव

बिहार जेडीयू अध्यक्ष के लिए नामांकन आज, कल चुनाव

2 second read
Comments Off on बिहार जेडीयू अध्यक्ष के लिए नामांकन आज, कल चुनाव
0
107
jdu 26

बिहार की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू  के नए बिहार अध्यक्ष के लिए आज नामांकन होगा. नामांकन प्रक्रिया 10 बजे से 1 बजे के बीच पार्टी के प्रदेश सचिव के कार्यालय में होगा.

 

वहीं नए अध्यक्ष का चुनाव कल यानि 27 नवंबर को होगा. बता दें कि बीते कई वर्ष से बिहार की सत्ता में जेडीयू सरकार चला रही है. हालांकि, उसे कभी भी पूर्ण बहुमत नहीं मिला.

 

जेडीयू कभी बीजेपी के साथ तो कभी आरजेडी के साथ गठबंधन करके सरकार संचालित कर रही है. जबकि, जेडीयू कभी भी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर भी अभी तक नहीं उभर पाई है. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने बताया था कि 27 नवंबर को बिहार के नए जेडीयू अध्यक्ष का निर्वाचन होगा. 26 नवंबर को नामांकन होगा. जनार्दन सिंह के मुताबिक, जेडीयू के सदस्यों की संख्या 70 लाख हो गई है जो कि 2019 की तुलना में 30 लाख से अधिक है.

 

इससे पहले जेडीयू के नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट बुधवार को पार्टी ने जारी की थी. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने जानकारी दी थी कि बिहार में जेडीयू के 51 सांगठनिक जिले हैं, इनमें 4 नगर जिलाध्यक्ष और 5 जिलाध्यक्ष का चुनाव फिलहाल स्थगित हुआ है और शेष 42 जिलों की सूची जारी की गई है.

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

‘सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है बिहार की जनता’, नीतीश के फैसले पर बोले तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता का आरोप – बीजेपी जेडीयू को खत्म करना चाहती है पटना, 5 मार्च: बिहार की राजनीति …