सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को बनाया शराबी गोपालगंज की घटना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. गोपालगंज की घटना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को सीएम नीतीश कुमार ने शराबी बना दिया है और अब जब शराब नहीं मिल रही है, तो लोग जहर और जहरीली शराब पी रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार जहरीली शराब के माध्यम से बिहार के लोगों को मरवा रहे हैं. दरअसल, वह सुपौल के सिमराही स्थित लखीचंद उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित छियान्तर राय उर्फ महाशय जी अमात जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर कई जुबानी हमले किए नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को बनाया शराबी- सम्राट चौधरी साथ ही आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा का साथ देने की अपील की. नीतीश कुमार को गजनी फिल्म का हीरो बताया और कहा कि 2005 में बिहार में 987 शराब के ठेके थे, लेकिन 2016 में जब शराबबंदी हुई तो 11 हजार से भी ज्यादा ठेके खुल चुके थे. बिहार में अब केवल माफिया और अपराधियों का बोलबाला है. बिहार के लोग दूसरे राज्य और नेपाल घूमने जाते हैं, लेकिन वहां के लोग डर की वजह से बिहार नहीं आते. लालू जी 1990 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, लेकिन तब से अब तक उनके लिए आरक्षण केवल अपने परिवार तक सीमित रहा. किसी और को आरक्षण नहीं दिया, लेकिन भाजपा ने कर्पूरी ठाकुर, लालू यादव और फिर नीतीश कुमार को 5 बार मुख्यमंत्री बनाया. बीमार सीएम बिहार नहीं चला सकता- सम्राट चौधरी उन्होंने कहा कि वह नीतीश कुमार के लिए कल्याण बिगहा में कुटिया बनाने को तैयार हैं क्योंकि बीमार और लाचार मुख्यमंत्री से बिहार नहीं चल सकता है. वही, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार राय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने शिक्षक बहाली को लेकर सवाल खड़े किए. उन्होंने दावा किया कि 5 लाख नौकरी का सरकार का दावा झूठा है. नई बहाली में केवल 40 हजार लोगों को ही नौकरी मिली है. उन्होंने कहा कि सरकार ने 1 लाख 80 हजार शिक्षकों की बहाली का विज्ञापन निकाला, जिसमें रिजल्ट 1 लाख 20 हजार का दिया. 60 हजार नौकरी यहां खा गए और फिर 40 से 50 हजार बिहार के बाहर के लोगों को बहाल कर दिया. शेष बहाली में भी नियोजित शिक्षकों की तादाद 40 हजार से ज्यादा है. नीरज बबलू ने नीतीश को सड़ा हुआ आम बताया इस प्रकार नई बहाली 40 हजार लोगों की भी नहीं हुई, लेकिन नीतीश और लालू की सरकार इसका विज्ञापन निकाल कर वाहवाही बटोर रही है. अगले विधानसभा सत्र में सरकार से सदन में श्वेत पत्र लाने की मांग की जाएगी, जिससे सब स्पष्ट हो जाएगा. इधर, पूर्व मंत्री और भाजपा के छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू ने सीएम नीतीश को सड़ा हुआ आम बताया. साथ ही कहा कि नीतीश जिस टोकरी में रहेंगे, उस टोकरी को ही सड़ा देंगे. उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. पूर्व सीएम के लिए तुम तलाम की भाषा प्रयोग करते हैं और सदन में ऐसी बातें करते हैं, जो लोग परिवार में कभी नहीं कर सकते हैं. नीरज बबलू ने कहा कि नीतीश को सीएम की कुर्सी पर ही नहीं, राजनीति में भी रहने का अधिकार नहीं है. उन्हें राजगीर जा कर मठ में रहना चाहिए और जय श्री राम का जाप करना चाहिए, तभी उनका कल्याण संभव है.
Crime
सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को बनाया शराबी
Published: 29/11/2023, 04:35:11 pm•164 views•Seemanchal Live
सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को बनाया शराबी गोपालगंज की घटना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. गोपालगंज की घटना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा क

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Crime
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला, कांग्रेस बोली- महंगाई मैन मोदी की वसूली शुरू

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views


