Home खास खबर CM नीतीश कुमार ने सौंपा बिहार के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, 1 लाख से ज्यादा टीचर्स को मिला राज्य कर्मी का दर्जा

CM नीतीश कुमार ने सौंपा बिहार के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, 1 लाख से ज्यादा टीचर्स को मिला राज्य कर्मी का दर्जा

5 second read
Comments Off on CM नीतीश कुमार ने सौंपा बिहार के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, 1 लाख से ज्यादा टीचर्स को मिला राज्य कर्मी का दर्जा
0
12

CM नीतीश कुमार ने सौंपा बिहार के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, 1 लाख से ज्यादा टीचर्स को मिला राज्य कर्मी का दर्जा

Bihar CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के अधिवेशन भवन में 1 लाख 14 हजार 138 शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के नियोजित शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियोजित शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की और कहा कि वो जहां हैं, वहीं रहेंगे उनका ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। यह शिक्षकों के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि इन शिक्षकों को डर सता रहा था की विशिष्ट शिक्षक होने के बाद इनका तबादला कर दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में नियोजित से विशिष्ट शिक्षक बनने वाले को नियुक्ति पत्र देते हुए यह घोषणा की। सीएम नीतीश कुमार ने कहा की जो नियोजित शिक्षक जहां पोस्टेड हैं और वे वहीं रहेंगे, उन्हें जबरदस्ती इधर-उधर नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री की यह घोषणा उन लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, जिनके मन में यह संशय उत्पन्न हो रहा था कि उन्हें जबरदस्ती दूसरे स्कूलों में ट्रांसफर किया जा सकता है।

 

आपको बता दें, 1 लाख 14 हजार से ज्यादा एंप्लॉयड टीचर्स को राज्य कर्मी का दर्जा मिल गया है, इन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। मुख्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्री शामिल हुए।

 

पटना के साथ ही राज्य के 31 जिलों में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे हैं।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

BPSC 71वीं परीक्षा कैलेंडर जारी, 1264 पदों पर होगी भर्ती, DSP के लिए नए पद जोड़े गए

पटना, बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2025 के लिए 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स…