दो नाबालिग, अफेयर में गर्लफ्रेंड के भाई का मर्डर; कपड़े जलाकर बालू में छिपाया शव… ऐसे खुला राज बिहार में एक युवक का कुछ दिन पहले शव मिला था।
पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है।
बताया जा रहा है कि दोस्तों ने ही उसकी हत्या की थी।
मामले में एक चौंकाने वाली बात का पता पुलिस को लगा है।
विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।
बिहार के पश्चिमी चंपारण के इलाके बगहा में हुई एक युवक की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है।
खुलासा हुआ है कि मृतक की बहन के प्रेमी ने ही दोस्त के साथ मिलकर हत्या की थी।
आरोपी मृतक का दोस्त भी था।
वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मृतक के फोन से भाई बनकर अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज किए थे।
इसमें लिखा था कि मैं (आदित्य) मुंबई में पैसे कमाने के लिए जा रहा हूं।
इसके बाद फोन ऑफ कर लिया था।
एसपी सुशांत कुमार ने सोमवार को इस मामले का खुलासा कर दिया है।
9 दिसंबर को गंडक नदी के किनारे नारायणपुर घाट के पास बालू में खून से सना आदित्य का शव बरामद हुआ था।
शव पर चाकू से वार किए जाने के निशान थे।
जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था।
एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर SDPO कुमार देवेंद्र की अगुआई में SIT का गठन किया गया था।
जांच में खुलासा हुआ कि आदित्य के दो नाबालिग दोस्तों ने ही उसकी हत्या की है।
मामला कैलाश नगर के वार्ड नंबर-8 स्थित नारायणपुर घाट का है।
एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि मृतक की बहन और उसके नाबालिग जिगरी दोस्त के बीच प्रेम संबंध थे।
जिसे आदित्य स्वीकार नहीं कर रहा था।
आदित्य ने अपने दोस्त को बहन से दूर रहने के लिए चेतावनी दी थी।
लेकिन दोस्त ने आदित्य की बात नहीं मानी।
इसके बाद आदित्य अपने दोस्त के साथ झगड़ा करने लगा।
इसी वजह से नाबालिग प्रेमी ने अपने एक और दोस्त के साथ मिलकर आदित्य को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
नाबालिग दोस्तों ने आदित्य की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
आरोपियों ने बहाने से आदित्य को बुलाया था।
बाद में शव को नदी किनारे रेत में दबा दिया, ताकि किसी को शक न हो।
इसके बाद आदित्य के नंबर से उसकी बहन को मैसेज भेजकर यह जताने की कोशिश की गई कि वह मुंबई गया है।
परिजनों ने आदित्य की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।
चाकू और फोन बरामद एसपी के अनुसार बिहार पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तकनीकी जांच में कई सबूत मिले थे।
उनके नंबर पुलिस ने ट्रेस किए थे।
साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ के बाद दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और आदित्य का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
दोनों नाबालिग आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए अपने खून से सने कपड़े जलाने की कोशिश की थी, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।
Crime
दो नाबालिग, अफेयर में गर्लफ्रेंड के भाई का मर्डर; कपड़े जलाकर बालू में छिपाया शव… ऐसे खुला राज
Published: 17/12/2024, 06:09:39 pm•31 views•Seemanchal Live
दो नाबालिग, अफेयर में गर्लफ्रेंड के भाई का मर्डर; कपड़े जलाकर बालू में छिपाया शव… ऐसे खुला राज बिहार में एक युवक का कुछ दिन पहले शव मिला था। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोस्तों ने ही उसकी हत्या की थी। मामले में एक चौंकाने वाली बात का पता पुलिस को लगा है। विस्तार से इसके ब

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Crime
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला, कांग्रेस बोली- महंगाई मैन मोदी की वसूली शुरू

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views


