Home खास खबर बिहार के गोपालगंज में गैंगवार! पुलिस पर हमला, जवाबी फायरिंग में लगी गोली

बिहार के गोपालगंज में गैंगवार! पुलिस पर हमला, जवाबी फायरिंग में लगी गोली

5 second read
Comments Off on बिहार के गोपालगंज में गैंगवार! पुलिस पर हमला, जवाबी फायरिंग में लगी गोली
0
11

बिहार के गोपालगंज में गैंगवार! पुलिस पर हमला, जवाबी फायरिंग में लगी गोली

बिहार में गुंडाराज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात आरोपी के साथ छापेमारी करने जा रही पुलिस पर कुछ गुंडों ने हमला बोल दिया। इस मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर में गोली लग गई।

Bihar Gang war Latest Update नशीली शराब से कई लोगों की मौत के बाद बिहार से फिर एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। बिहार के गोपालगंज में कुछ गुंडों ने पुलिस के काफिले पर हल्ला बोल दिया। पुलिस एक अपराधी को लेकर छापेमारी करने जा रही थी, तभी नकाबपोश गुंडों ने पुलिस का पीछा किया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गुंडे मौके से भाग निकले। मगर इस मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर में ही गोली लग गई।

4 गुंडों ने किया हमला

दरअसल सुरेश सिंह मर्डर का आरोपी है। उसने गोपालगंज की सिविल कोर्ट में कुख्यात गैंगस्टर विशाल सिंह को गोली मारी थी। इस फायरिंग में विशाल सिंह की मौत हो गई थी और सुरेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। बिहार पुलिस को कुछ अपराधियों के ठिकाने का पता चला था। ऐसे में पुलिस सुरेश को लेकर अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी करने जा रही थी। तभी 2 बाईकसवारों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी।

सुरेश के पैर में लगी गोली

यह घटना देर रात गोपालगंज के तुरकहा पुल पर हुई। बिहार पुलिस सुरेश के द्वारा दिए गए इनपुट को फॉलो करते हुए कुछ ठिकानों पर छापेमारी करने जा रही थी। रात के तकरीबन 2:20 बजे 2 बाइकों पर सवाल 4 गुंडे आए और उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर गोली चलानी शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से पुलिस भी दंग रह गई। इस हमले में पुलिस बाल-बाल बच गई, लेकिन पुलिस के साथ मौजूद सुरेश सिंह के पैर में गोली लग गई।

अस्पताल में भर्ती

पुलिस कर्मियों ने सुरेश को फौरन सदर अस्पताल में भर्ती किया। वहीं बेहतर इलाज के लिए सुरेश सिंह को पटना के PMCH रेफर कर दिया गया। पुलिस अभी भी मामले का पता लगा रही है। आखिर गुंडों की मंशा क्या थी? गुंडों ने क्यों हमला किया? इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

जांच में जुटी पुलिस

ACP अवधेश दीक्षित ने फौरन अस्पताल का दौरा करके सुरेश सिंह से पूछताछ की। अवधेश दीक्षित का कहना है कि सुरेश सिंह जेल में बंद 2 अपराधियों मनु तिवारी और शंभू सिंह के लिए काम करता था। उन्हीं दोनों के कहने पर सुरेश ने पेशी के दौरान विशाल सिंह पर गोली चलाई थी। हमें शक है कि गुंडों की मंशा सुरेश को मारने या पुलिस की कैद से छुड़ाने की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

बेतिया में नाबालिग प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत: हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

पश्चिम चंपारण (बेतिया) | रिपोर्ट: Seemanchal Live बिहार के बेतिया से दिल दहला देने वाली घट…