Home खास खबर पति ने किया अपनी ही पत्नी का कन्यादान, बचपन के प्रेमी से कराई पत्नी की शादी

पति ने किया अपनी ही पत्नी का कन्यादान, बचपन के प्रेमी से कराई पत्नी की शादी

1 second read
Comments Off on पति ने किया अपनी ही पत्नी का कन्यादान, बचपन के प्रेमी से कराई पत्नी की शादी
0
44

पति ने किया अपनी ही पत्नी का कन्यादान, बचपन के प्रेमी से कराई पत्नी की शादी

बिहार के लखीसराय से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके बॉयफ्रेंड से करा दी। महिला बचपन से ही चंदन नाम के युवक से प्रेम करती थी।

बिहार के लखीसराय से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पिता की जगह पति ने अपने पत्नी का कन्यादान किया है। पति ने अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड से उसकी शादी करा दी। महिला बचपन से एक युवक से प्यार करती थी और अब पति ने महिला की शादी उसके बॉयफ्रेंड से करा दी है। वहीं दो साल के बच्चे से अलग होने का गम प्रेमिका को था वहीं दूसरी ओर प्रेमी से मिलने की खुशी भी थी।

महिला ने कहा कि दोनों बचपन से एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन उनके घर वालों को यह रिश्ता पसंद नहीं था इसलिए महिला की शादी कहीं और करा दी गई। शादी के बाद भी दोनों का अफेयर चलता रहा। 3 साल पहले महिला की शादी हुई थी तब भी सुहागरात के दिन वो अपने प्रेमी के साथ मोबाइल पर व्यस्त थी और आज भी दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती रहती है।

Bihar News: लखीसराय के अम्हारा का है यह मामला

यह मामला लखीसराय के अमहरा थाना इलाके के रामनगर गांव का है जहां 3 साल पहले 26 वर्षीय राजेश के साथ 22 वर्षीय खुशबू की शादी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार खुशबू शादी से पहले से ही चंदन नाम के युवक से सच्चा प्यार करती थी।लेकिन परिवार वालों को यह रिश्ता कतई मंजूर नहीं था जिसके बाद उसकी शादी राजेश से करा दी गई। शादी के बाद भी खुशबू के दिल में चंदन बसा हुआ था। इन सब बातों से महिला का पति अनजान था।

शादी के पहले और शादी के बाद से दोनों का अफेयर था लेकिन जब पति को इस बात का पता चला तब तक खुशबू एक बच्चे को जन्म दे चुकी थी। 30 जुलाई की देर रात चंदन अपनी प्रेमिका खुशबू से मिलने उसके घर पहुंच गया था तभी खुशबू के पति राजेश और उसके परिवार के सदस्यों ने वालों दोनों को मिलते पकड़ लिया। जिसके बाद ही राजेश ने गांव के लोगों के सामने ही चंदन से पत्नी खुशबू की शादी करवा दी।

प्रेमी से शादी करने से पहले खुशबू इस बात को राजी हुई कि दो साल का बच्चा उसके पास नहीं बल्कि अपने पिता के पास रहेगा और पति की संपत्ति पर भी उसका कोई अधिकार नहीं होगा। खुशबू ने यह बात लिखित रूप से कही है। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हवाले किया और दोनों की शादी करवाई गई।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

क्यों इच्छा मृत्यु मांग रहे हैं बाहुबली विधायक रीतलाल यादव? पटना कोर्ट में की यह मांग

बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने कोर्ट में मांगी इच्छा मृत्यु, कहा- केस पर केस लादा जा रहा है…