Home खास खबर ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ गाने पर BJP के कार्यक्रम में हंगामा, गायिका देवी ने मांगी माफी; क्यों हुआ विवाद?

‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ गाने पर BJP के कार्यक्रम में हंगामा, गायिका देवी ने मांगी माफी; क्यों हुआ विवाद?

5 second read
Comments Off on ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ गाने पर BJP के कार्यक्रम में हंगामा, गायिका देवी ने मांगी माफी; क्यों हुआ विवाद?
0
17
Template For N24 2 20

‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ गाने पर BJP के कार्यक्रम में हंगामा, गायिका देवी ने मांगी माफी; क्यों हुआ विवाद?

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में भोजपुरी गायिका देवी के गीत पर बीजेपी के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। देवी को मंच से ही माफी मांगनी पड़ी। इस मामले में लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर बीजेपी को घेरा। विस्तार से पूरे मामले के बारे में जानते हैं।

 बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई जा रही थी। मौके पर भोजपुरी की प्रसिद्ध गायिका देवी अपनी प्रस्तुति दे रही थीं। गायिका देवी ने जैसे ही ‘रघुपति राघव राजा राम’ गीत गाना शुरू किया, इस पर विवाद हो गया। ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ जैसे ही देवी ने गुनगुनाया, भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मंच पर हंगामा बढ़ गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्टेज पर यह गीत नहीं गाया जाए। कार्यक्रम में शोर-शराबा मचने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्वनी चौबे और उनके बेटे शाश्वत चौबे ने बीचबचाव किया।

मंच से अश्वनी चौबे ने कार्यकर्ताओं को जैसे-तैसे समझाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी रहा। इसके बाद भोजपुरी गायिका देवी को मंच से माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा कि वे किसी को आहत करने के लिए यह गीत नहीं गा रही थीं। यदि किसी को कष्ट हुआ है तो उसके लिए माफी मांगती हैं। बाद में गायिका देवी ने यह गीत बीच में छोड़ दिया और दूसरा भजन गाने लगीं। कार्यक्रम के बाद कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती शताब्दी समारोह कार्यक्रम में इस प्रकार का गीत नहीं गाया जाना चाहिए था।

 

लालू यादव ने बीजेपी पर ली चुटकी

अब इस मामले में बिहार की राजनीति गर्मा गई है। भाजपा के कार्यक्रम में हुए हंगामे पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने चुटकी ली है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भाजपा को घेरा है। लालू प्रसाद यादव ने लिखा है कि पटना में कल गायिका देवी ने जब गांधी जी का भजन ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम’ गाया तो नीतीश कुमार के साथी भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया। भजन से ओछी समझ के लोगों की भावनाएं आहत हो गईं। भजन गायिका देवी को माफी मांगनी पड़ी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

एक ही ट्रेन में असली और नकली TTE बागमती एक्सप्रेस में यात्रियों से अवैध वसूली करता शिक्षक रंगे हाथों पकड़ा गया

बिहार फर्जी TTE मामला एक बार फिर रेल यात्रियों की सुरक्षा और सतर्कता का उदाहरण बन गया है। …