Home खास खबर बिहार में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की खैर नहीं, एक्शन में आ गई पुलिस

बिहार में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की खैर नहीं, एक्शन में आ गई पुलिस

5 second read
Comments Off on बिहार में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की खैर नहीं, एक्शन में आ गई पुलिस
0
7

बिहार में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की खैर नहीं, एक्शन में आ गई पुलिस

Bihar News : बिहार में अब पब्लिक प्लेस पर अश्लील गाना बजाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करने वाली है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

Bihar News : बिहार में सार्वजनिक स्थानों पर बजने वाले अश्लील गानों को लेकर प्रशासन अब सख्त हो गया है। प्रशासन की तरफ से अब सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील भोजपुरी गाने बजाने वालों पर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है कि सार्वजनिक समारोहों, बसों, ट्रकों और ऑटो-रिक्शा में ऐसे गाने बजाने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भोजपुरी गानों या अश्लील गानों को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। कई बार इन पर रोक लगाने की मांग उठी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कठोर कदम नहीं उठाया गया था। 7 मार्च को जारी किए गए पत्र को सभी पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी), उप महानिरीक्षकों (डीआईजी) और रेलवे पुलिस को भेजा गया।

पत्र जारी कर दिया गया सख्त आदेश

पत्र में लिखा गया है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों और अश्लील, डबल मीनिंग वाले गानों को बढ़ावा देने वालों की पहचान करने के लिए पूरे राज्य में एक विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। महिलाओं के लिए यह शर्मनाक स्थिति बन जाती है जब वे सार्वजनिक स्थानों, समारोहों, बसों, ट्रकों और ऑटो-रिक्शा में इस तरह के अश्लील और डबल मीनिंग वाले भोजपुरी गाने सुनती हैं।

 

महिलाओं को होती है असुरक्षा

पत्र में यह भी कहा गया है कि कभी-कभी ऐसे गाने बजने पर महिलाएं असुरक्षित भी महसूस करती हैं। इस संबंध में निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बता दें कि भोजपुरी गानों में अश्लीलता का मामला कई बार उठाया जा चुका है।

कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने दो साल पहले विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था और ऐसे गीतों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तब सरकार ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। अब बिहार पुलिस ने कार्रवाई करने का मन बना लिया है। अपने इस कदम को लेकर बिहार पुलिस की सराहना हो रही है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

BPSC 71वीं परीक्षा कैलेंडर जारी, 1264 पदों पर होगी भर्ती, DSP के लिए नए पद जोड़े गए

पटना, बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2025 के लिए 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स…