खनन विभाग की अनोखी पहल, अवैध खनन की सूचना देने पर नीतीश सरकार देगी पुरस्कार Bihar Nitish Government: बिहार में अवैध खनन पर रोक लगाने की पहल के तहत के नीतीश सरकार ने एक अनोखी योजना शुरू की है।
Bihar Nitish Government बिहार में अवैध खनन की जानकारी देने वालों को नीतीश सरकार ने पुरस्कृत करने की शुरुआत की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत अवैध खनन कर राजस्व चोरी करने वाले खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करने वाले बिहारी योद्धाओं के सम्मान कार्यक्रम का गुरुवार को शुभारंभ किया।
अवैध खनन और उसकी ढुलाई करने वालों के खिलाफ बिहार में खनन विभाग सघन अभियान चला रहा है।
इसमें आम लोगों की सहभागिता रहे, इसके लिए योजना चलाई गई है।
अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर की सूचना देने वालों को पांच हजार रुपये और ट्रक की सूचना देने वालों को दस हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
विभाग ऐसे सूचना देने वालों को बिहारी योद्धा का खिताब भी दे रहा है।
गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसे बिहारी योद्धाओं को पुरस्कार राशि दी।
खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई मुख्यमंत्री ने खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत अवैध खनन कर राजस्व चोरी करने वाले खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करने वाले 24 बिहारी योद्धाओं के खाते में पुरस्कार स्वरूप मिलने वाली राशि ट्रांसफर की।
अवैध खनन कर राजस्व चोरी करने वाले खनन माफियाओं की सूचना देने वाले को यह राशि प्रदान की जा रही है।
5 से 10 हजार तक मिली पुरस्कार राशि बता दें, ट्रैक्टर की सूचना देने वाले को 5 हजार और ट्रक की सूचना देने वाले योद्धाओं को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि सम्मान स्वरूप दी गई।
उप मुख्यमंत्री और खान मंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि नवंबर 2024 तक 1 हजार 718 करोड़ का लक्ष्य राजस्व प्राप्त किया गया है और बालू माफिया बिहार से जल्द ही खत्म हो जाएंगे।
बिहार में ओवरलोडिंग बंद हैं और कुल 21327 छापेमारी, 2742 एफआईआर, 1080 गिरफ्तारी और 8696 वाहनों को जब्त किया गया है।
अवैध खनन कर्ताओं से करोड़ों रुपये (1,09,47,91,000/-) वसूले गए हैं।
इस अवसर पर खान एवं भूतत्व विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने प्रेजेंटेशन के जरिए अपने विभाग के अपडेट कामों की जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने अवैध खनन की रोकथाम के लिए किए जाने वाले कार्य, विभाग में हो रहे इनोवेशन सहित अन्य कार्यों की पूरी जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान खान एवं भूतत्व विभाग के कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रेजेंटेड की गई।
Crime
खनन विभाग की अनोखी पहल, अवैध खनन की सूचना देने पर नीतीश सरकार देगी पुरस्कार
Published: 02/01/2025, 10:54:43 pm•48 views•Seemanchal Live
खनन विभाग की अनोखी पहल, अवैध खनन की सूचना देने पर नीतीश सरकार देगी पुरस्कार Bihar Nitish Government: बिहार में अवैध खनन पर रोक लगाने की पहल के तहत के नीतीश सरकार ने एक अनोखी योजना शुरू की है। Bihar Nitish Government बिहार में अवैध खनन की जानकारी देने वालों को नीतीश सरकार ने पुरस्कृत करने की शुरुआत क

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Crime
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला, कांग्रेस बोली- महंगाई मैन मोदी की वसूली शुरू

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views


