बेगूसराय में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री; बिहार पुलिस और STF ने ऐसे किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार Bihar Police and STF Exposed Mini Gun Factory in Begusarai: बिहार STF और पुलिस की संयुक्त टीम ने बेगूसराय में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का फर्दाफाश किया है।
Bihar Police and STF Exposed Mini Gun Factory in Begusarai: बिहार STF और पुलिस की संयुक्त टीम के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है।
दरअसल, STF और पुलिस की टीम ने बेगूसराय में चल रही मिनी गन फैक्ट्री को पकड़ा है।
इस फैक्ट्री से पुलिस को भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार (आधे बने हुए हथियार) और हथियार बनाने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
इसके साथ ही पुलिस ने एक शख्स को मौके से गिरफ्तार भी किया है, जो इस फैक्ट्री को संचालित करता है।
पुलिस और STF टीम द्वारा पकड़ी गई यह मिनी गन फैक्ट्री जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव में स्थित है।
उलवा में चल रही थी फैक्ट्री बेगूसराय पुलिस ने बताया कि बिहार एसटीएफ और सिंघौल थाने की पुलिस ने उलवा में कार्रवाई करते हुए इस मिनी गन फैक्ट्री को पकड़ा।
इस फैक्ट्री को चनों शर्मा नाम का व्यक्ति चलाता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि बिहार एसटीएफ को उलवा में मिनी गन फैक्ट्री चलने की गुप्त सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर बिहार STF और सिंघौल थाने की पुलिस ने उलवा में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी।
छापेमारी के दौरान ही इस मिनी गन फैक्ट्री को पकड़ लिया गया है।
साथ ही इस फैक्ट्री को चलाने वाले चनों शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पहले भी इसी मामले गिरफ्तार हो चुका है आरोपी डीएसपी सुबोध कुमार ने आगे बताया कि 2010 में भी इसी सिंघौल थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री चलाने के लिए चानों शर्मा को पकड़ा गया था।
इसके लिए उसे जेल भी भेजा गया था।
इस इलाके में मिनी गन फैक्ट्री चानों शर्मा के द्वारा संचालित की जाती थी, जिसके तहत बिहार एसटीएफ और सिंघौल थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार और उन्हें बनाने वाला उपकरण बरामद किया है।
उन्होंने आगे बताया कि जब चानों शर्मा के घर की तलाशी ली गई, तो वहां भी भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार, लेथ मशीन समेत हथियार बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
आरोपी चानों शर्मा के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है।
Crime
बेगूसराय में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री; बिहार पुलिस और STF ने ऐसे किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Published: 11/12/2024, 10:58:40 pm•49 views•Seemanchal Live
बेगूसराय में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री; बिहार पुलिस और STF ने ऐसे किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार Bihar Police and STF Exposed Mini Gun Factory in Begusarai: बिहार STF और पुलिस की संयुक्त टीम ने बेगूसराय में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का फर्दाफाश किया है। Bihar Police and STF Exposed Mini Gun Factory in B

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Crime
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला, कांग्रेस बोली- महंगाई मैन मोदी की वसूली शुरू

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views


