Home खास खबर BJP नेता यौन शोषण केस में गिरफ्तार, प्रज्वल रेवन्ना कांड का किया था खुलासा, महिला ने दर्ज कराई FIR

BJP नेता यौन शोषण केस में गिरफ्तार, प्रज्वल रेवन्ना कांड का किया था खुलासा, महिला ने दर्ज कराई FIR

10 second read
Comments Off on BJP नेता यौन शोषण केस में गिरफ्तार, प्रज्वल रेवन्ना कांड का किया था खुलासा, महिला ने दर्ज कराई FIR
0
133

BJP नेता यौन शोषण केस में गिरफ्तार, प्रज्वल रेवन्ना कांड का किया था खुलासा, महिला ने दर्ज कराई FIR

प्रज्वल रेवन्ना सेक्स टेप कांड का खुलासा करने वाला भाजपा नेता देवराजे गौड़ा यौन शोषण केस में गिरफ्तार हुआ है। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने देवराजे को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

 

कनार्टक पुलिस ने भाजपा नेता भाजपा नेता और वकील जी. देवराजे गौड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उन्हें महिला से छेड़छाड़, यौन शोषण और SCST एक्ट के तहत दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद शुक्रवार रात उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई।

देवराजे गौड़ा को हिरियुर पुलिस ने चित्रदुर्ग जिले के गुलिहाल टोल नाका से दबोचा। पुलिस के पास शिकायत आने के बाद वह फरार था, जिसके गुप्त सूचना मिलने पर पकड़ा गया। देवराजे वही वकील हैं, जिन्होंने हाल ही में हासन से जनता दल सेक्युलर के सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री HD देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स टेप कांड का खुलासा किया था।

 

 

मदद करने के बहाने यौन शोषण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हासन जिला निवासी 36 वर्षीय महिला ने देवराजे पर प्रॉपर्टी बेचने में मदद करने के बहाने छेड़छाड़ और यौन शोषण करने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के पति ने भी गौड़ा के खिलाफ घर में जबरन घुसने, धमकी देने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

FIR के अनुसार, गौड़ा पिछले 10 महीने से महिला को परेशान कर रहा था। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देवराजे ने उसे और उसके पति को प्रॉपर्टी बेचने में मदद करने का आश्वासन दिया। एक दिन वह महिला को सुनसान जगह पर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।

 

 

प्रज्वल रेवन्ना के 3000 से ज्यादा वीडियो वायरल

बता दें कि पिछले दिन एक जनसभा में कुछ पेन ड्राइव बांटी गई थीं। इन पेन ड्राइव में जनता दल सेक्युलर के सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री HD देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो थे, जिनके सामने आने के बाद कर्नाटक में हड़कंप मच गया था।

मामले में अब तक 3 FIR दर्ज हो चुकी हैं। प्रज्वल रेवन्ना 26 अप्रैल से गायब है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने ब्लूकॉर्नर नोटिस और पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। प्रज्वल रेवन्ना को SIT ने 7 दिन का समय मांगा था, जो गत 7 मई को खत्म हो गया। वहीं अब तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

बेगूसराय: इतिहास, संघर्ष और सांस्कृतिक चेतना की भूमि- नाम की उत्पत्ति – ‘बेगू की सराय’ से ‘बेगूसराय’ तक

जब कोई बिहार के दिल की बात करता है, तो बेगूसराय का नाम स्वतः ही उभर आता है। गंगा की कल-कल …