Home खास खबर नागरिकता कानून को लेकर विदेशी मीडिया में सरकार का पक्ष रखेगी भारतीय जनता पार्टी

नागरिकता कानून को लेकर विदेशी मीडिया में सरकार का पक्ष रखेगी भारतीय जनता पार्टी

0 second read
Comments Off on नागरिकता कानून को लेकर विदेशी मीडिया में सरकार का पक्ष रखेगी भारतीय जनता पार्टी
0
468
IMG 20200103 111305

नागरिकता कानून को लेकर विदेशी मीडिया में सरकार का पक्ष रखेगी भारतीय जनता पार्टी

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विदेशी मीडिया में कई झूठी और भ्रामक खबरें छपने पर सरकार और भाजपा दोनों सक्रिय हो गई हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से विदेश मंत्रालय को निर्देश दिए गए हैं।
इन निर्देशों में विदेशों में स्थित भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास को उस देश के मीडिया संस्थानों से संपर्क साधने और कानून के बारे में सरकार के विचारों से अवगत कराने को कहा गया है। इस मुहिम की जिम्मेदारी खुद विदेश मंत्री एस. जयशंकर संभाल रहे हैं। इधर, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी विदेशी मीडिया में छवि सुधारने और सरकार के विचारों को उन तक पहुंचाने के लिए प्रवक्ताओं की एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी विदेशी मीडिया प्रतिनिधियों से बात करेगी और भारत सरकार का पक्ष रखेगी। इस कमेटी का नेतृत्व सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कर रहे हैं। कमेटी में जी.वी.एल. नरसिम्हा राव और सुधांशु त्रिवेदी को रखा गया है।

जावड़ेकर के मुताबिक, वह जल्द ही विदेशी मीडियाकर्मियों से मिलेंगे और सरकार का पक्ष रखेंगे। सूचना प्रसारण मंत्रालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुश्किल ये है कि विदेशी मीडिया एक तरफा खबर छाप रही है। ये सरकार से न तो संपर्क साधते हैं और न ही उनका पक्ष छापते हैं। ऐेसे में भर्म की स्थिति पैदा हो रही है, जिसको दूर किया जाना जरूरी है।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…