Home खास खबर BMC के एक्शन पर कंगना रनौत का करारा जवाब, सपोटर्स को कहा शुक्रिया

BMC के एक्शन पर कंगना रनौत का करारा जवाब, सपोटर्स को कहा शुक्रिया

0 second read
Comments Off on BMC के एक्शन पर कंगना रनौत का करारा जवाब, सपोटर्स को कहा शुक्रिया
0
316
IMG 20200909 212610

कंगना रनौत इन दिनों अपने तीखे तेवरों की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. एक्ट्रेस कई महीनों के बाद अब मुंबई लौट आई हैं. कंगना के लिए बुधवार का दिन बेहद चुनौतीभरा और इमोशनल रहा. उनके सपने पर बीएमसी ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर जो चलाया था., कंगना के मुंबई स्थित ऑफिस के कुछ हिस्सों पर बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया था. हालांकि बाद में कोर्ट ने बीएमसी को तोड़फोड़ करने से मना किया था. आज इस मामले में कोर्ट फिर से सुनवाई करेगा.
बीएमसी की इस कार्रवाई का कई लोगों ने विरोध किया था. अपने समर्थकों का आभार जताते हुए बीती रात कंगना ने ट्वीट कर लिखा- मैं अपनी मुंबई में हूं,अपने घर में हूं मुझपे वार भी हुआ तो पीठ पीछे जब मैं फ़्लाइट में थी,सामने नोटिस देने की या वार करने की हिम्मत नहीं है मेरे दुश्मनों में ये जानकर अच्छा लगा, बहुत लोग मुझे पहुंचाई हुई हानि से दुखी और चिंतित हैं मैं उनके आशीर्वाद और स्नेह की आभारी हूं🙏

Load More Related Articles
Load More By Neha Pandey
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

कटिहार जिले में जमीन निगल रही महानंदा और गंगा

नदियों के जलस्तर में हो रही गिरावट से कटाव तेज हो गया है। महानंदा नदी अमदाबाद, प्राणपुर मे…