
अररिया:- सिमराहा थाना में कार्यरत एक महिला कांस्टेबल का शव उनके आवास पर फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी बात से परेशान होकर महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। मृतक 25 वर्षीया श्रुति कुमारी मुंगेर की रहने वाली थी। वर्ष 2018 बैच की जवान श्रुति इस साल दो फरवरी को सिमराहा थाना में योगदान दिया था। वह शादीशुदा थी। चार वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। लेकिन उसे कोई संतान नही था। उनका प्राइवेट आवास सिमराहा थाना के पास ही है। बताया जा रहा है कि तीज पर्व में श्रुति के पति सिमराहा आए थे लेकिन कुछ दिन बाद ही मुंगेर लौट गए। सूचना मिलते ही फारबिसगंज डीएसपी गौतम कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार 11 बजे जब श्रुति मेस में खाना खाने नही पहुंची तो उसकी खोजबीन हुई। कुछ महिला जवान जब उनके आवास गईं तो उनका शरीर फंदे से लटक रहा था।