Home खास खबर गौतमबुद्ध नगर जिले में गोली मार कर हत्या

गौतमबुद्ध नगर जिले में गोली मार कर हत्या

0 second read
Comments Off on गौतमबुद्ध नगर जिले में गोली मार कर हत्या
0
260
download 3 2

गौतमबुद्ध नगर जिले में गोली मार कर हत्या

नोएडा, 11 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के गांव चक्रसेनपुर में बुधवार की शाम को अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के अनुसार वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है और इस घटना से उत्तेजित ग्रामीणों ने गांव में तोड़फोड़ की ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अभिषेक ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के गांव चक्रसेनपुर में रहने वाले अमित (30) के ऊपर बुधवार की शाम को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि अमित के शरीर में 3 गोलियां लगी। गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि 6 माह पूर्व भी अमित के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वह बच गया था।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…