Home खास खबर विजय सिन्हा ने कहा- पांच साल सुशासन की सरकार थी, नीतीश को 2010 में ही अहंकार हो गया था

विजय सिन्हा ने कहा- पांच साल सुशासन की सरकार थी, नीतीश को 2010 में ही अहंकार हो गया था

0 second read
Comments Off on विजय सिन्हा ने कहा- पांच साल सुशासन की सरकार थी, नीतीश को 2010 में ही अहंकार हो गया था
0
142
20220620 kpt sk mn 043 0 jpg 1661505999

विजय सिन्हा ने कहा- पांच साल सुशासन की सरकार थी, नीतीश को 2010 में ही अहंकार हो गया था

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को 2010 में ही अहंकार हो गया था और 2013 में गठबंधन तोड़ दिया था। बिहार में 5 साल सुशासन की सरकार थी। राज्य में जंगलराज फिर से कायम हो गया है। वे सत्ता में रहते हुए भी प्रशासनिक अराजकता की बात करते रहे। सीएम नीतीश ने स्वार्थ में आकर बिहार को भ्रष्टाचारियों के हवाले कर दिया। बिहार में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है और इसके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं।

विजय सिन्हा ने मंगलवार को भागलपुर के एक स्थानीय होटल में भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने सीएम नीतीश पर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 2005 से 2010 तक एनडीए के शासनकाल में बिहार में सुशासन था। 2010 में नीतीश कुमार को 115 सीट मिलने के बाद अहंकार हो गया और 2013 में एनडीए से गठबंधन तोड़ दिया। 17 साल बाद बिहार में फिर से जंगलराज कायम हो गया है।

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश जंगलराज को जनता का राज कह बिहार की जनता का अपमान ही नहीं राज्य को अराजकता के माहौल में पहुंचाना चाहते हैं। बिहार को अपराधियों के हवाले कर अपने स्वार्थ और महत्वाकांक्षा की पूर्ति करने के लिए सिद्धांतविहीन राजनीति का सबसे बड़ा उदाहरण बन गए हैं। बड़े भाई ने बिहार को जितना शर्मशार किया, उससे कम इस अराजकता को बढ़ाने में इनकी भूमिका नहीं है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…