Home खास खबर बेगूसराय:- बछवाड़ा में करंट लगने से एक महिला की मौत

बेगूसराय:- बछवाड़ा में करंट लगने से एक महिला की मौत

0 second read
Comments Off on बेगूसराय:- बछवाड़ा में करंट लगने से एक महिला की मौत
0
270
IMG 20200923 111919

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत के वार्ड नंबर नौ में मंगलवार की सुबह बिजली करंट के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। मृत महिला की पहचान रुदौली वार्ड नौ निवासी बैजू साह का 55 वर्षीय पत्नी उमदा देवी के रूप में किया गया। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह उक्त महिला अपने घर पर कोई काम कर रही हैं और शरीर पानी से भींगा हुआ था,घर में बिजली के तार पर ध्यान नहीं पड़ा। बिजली तार में सटते ही उक्त महिला कुछ देर सटी रह गयी। जिस कारण विधुत सपर्शघात से उक्त महिला बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गयी। परिजनों ने किसी तरह बिजली तार से उक्त महिला को अलग किया। आनन् फानन में परिजनों ने निजी डॉक्टर को इलाज के लिए बुलाया। जहां डॉक्टर में महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की घटना से परिजनों में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को एक पुत्र दिलीप साह रूप में हैं। परिजन ने घटना की सूचना बिजली विभाग दी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…