Home खास खबर बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति ने आत्महत्या की

बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति ने आत्महत्या की

0 second read
Comments Off on बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति ने आत्महत्या की
0
178
download 10 1

बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति ने आत्महत्या की

जयपुर, 20 फरवरी (भाषा) जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति ने रविवार सुबह थाने में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अविनाश कुमार शर्मा ने बताया कि 18 फरवरी को लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था और आरोपी अंकित गुप्ता (32) को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी रविवार को थाने के जंगले से कंबल के सहारे लटका पाया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग अलग थानों में पॉक्सो अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट मामले की जांच कर रहे हैं और जांच के बाद पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…