February 11, 2026

Home खास खबर चिराग पासवान बने LJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पिता रामविलास ने की ताजपोशी

चिराग पासवान बने LJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पिता रामविलास ने की ताजपोशी

2 second read
Comments Off on चिराग पासवान बने LJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पिता रामविलास ने की ताजपोशी
0
229
chirag

चिराग पासवान बने LJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पिता रामविलास ने की ताजपोशी

पटना, जेएनएन। रामविलास पासवान के पुत्र और लोजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को दिल्ली में चिराग ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल ली है। दिल्ली में रामविलास पासवान के आवास पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग की विधिवत ताजपोशी की गई।19 साल बाद लोजपा को नया अध्यक्ष मिला है।

लोजपा के स्थापना काल से अब तक रामविलास पासवान ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैैं। पिछले दिनों रामविलास पासवान ने खुद यह संकेत दिया था कि चिराग को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी जाएगी। हाल ही में रामविलास पासवान की सहमति से उनके नवनिर्वाचित सांसद भतीजे प्रिंस राज को लोजपा के प्रदेश इकाई की कमान सौैंपी गई थी।

स्रोत-दैनिक जागरण

 

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…

Seemanchallive mobile-App

Welcome to Bolo India – Speak. Earn. Win!