Home खास खबर देवघर में 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर में 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार

0 second read
Comments Off on देवघर में 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार
0
297
download 19

देवघर में 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर (झारखंड), दो जून (भाषा) पुलिस ने बुधवार को देवघर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापे मार कर 12 साइबर अपराधियों को मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पासबुक एवं लैपटॉप आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया।

देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि उन्हें मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के तीन थाना क्षेत्रों से कुल 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि छापेमारी मोहनपुर, पालाजोरी एवं मधुपुर थाना क्षेत्रों में की गयी। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 28 मोबाइल फोन, 54 सिम कार्ड, 12 एटीएम, 11 पासबुक, दो लैपटॉप, एक ‘माइक्रो पोस’ मशीन एवं तीन दोपहिया वाहन बरामद किये हैं।

गिरफ्तार सभी साइबर अपराधी देवघर जिला के निवासी हैं।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…