Home खास खबर ‘भारत बंद’ : गाजीपुर सीमा पर यातायात बंद

‘भारत बंद’ : गाजीपुर सीमा पर यातायात बंद

2 second read
Comments Off on ‘भारत बंद’ : गाजीपुर सीमा पर यातायात बंद
0
338
bharat band farm bill 43

दिल्ली पुलिस ने केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ के मद्देनजर गाजीपुर सीमा से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-24 के दोनों ओर के परिवहन मार्ग शुक्रवार को बंद कर दिए।

संयुक्त किसान मोर्चा ने बंद का आह्वान किया है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘गाजीपुर सीमा पर एनएच-24 (दोनों परिवहन मार्ग) पर यातायात बंद है।’’

एक तरफ के परिवहन मार्ग को यातायात के लिए 15 मार्च को खोला गया था। वहीं किसानों का प्रदर्शन शुरू होने के बाद से ही गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आने वाला अन्य मार्ग बंद है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि बंद के मद्देनजर सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस के पीआरओ चिन्मय बिस्वाल ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में शांति बनाए रखने के लिए गश्त तेज की जाएगी।

बिस्वाल ने कहा, ‘‘बंद के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त होंगे। गश्त कर्मी दिन भर अपने इलाके में घूमेंगे और उनका ध्यान भीड़-भाड़ वाले बाजारों में शांति बनाए रखने पर होगा।’’

दिल्ली की तीन सीमाओं सिंघू, गाजीपुर और टीकरी पर किसानों के आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर राष्ट्रव्यापी बंद सुबह छह बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा।

मोर्चा ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बंद का आह्वान किया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यत: पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान सिंघू, टीकरी और गाजीपुर सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। वे तीन कृषि कानूनों को पूरी तरह से वापस लेने और उनकी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे हैं।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

‘जबरन शराब पिलाई, नाचने को किया मजबूर’ पूर्णिया में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, गैरेज में पूरी रात चला हैवानियत का खेल

पूर्णिया।बिहार के पूर्णिया जिले से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर राज्य…