Home खास खबर महिला ने पानी की हौद में कूदकर आत्महत्या की

महिला ने पानी की हौद में कूदकर आत्महत्या की

0 second read
Comments Off on महिला ने पानी की हौद में कूदकर आत्महत्या की
0
196
images 8 2

महिला ने पानी की हौद में कूदकर आत्महत्या की

बाड़मेर (राजस्थान), 23 सितंबर (भाषा) जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के दूदवा गांव में एक महिला ने कथित तौर पर पानी की हौद में कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

बालोतरा के पुलिस उपाधीक्षक धनफूल मीणा ने बताया कि सुशीला की शादी तीन माह पहले हुई थी जिसने बुधवार देर शाम कथित तौर पर पानी की हौद में कूदकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…