Home खास खबर मोदी ने देशवासियों को रमजान की मुबारकबाद दी

मोदी ने देशवासियों को रमजान की मुबारकबाद दी

2 second read
Comments Off on मोदी ने देशवासियों को रमजान की मुबारकबाद दी
0
167

मोदी ने देशवासियों को रमजान की मुबारकबाद दी

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर मंगलवार को देशवासियों को मुबारकबाद दी और कहा कि यह समानता, भाईचारे और सहानुभूति के महत्व पर जोर देता है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर ढेर सारी शुभकामनाएं। रमजान जरूरतमंदों और वंचितों की सेवा करने का महत्वपूर्ण संदेश देता है। यह समानता, भाईचारे और सहानुभूति के महत्व को पुष्ट करता है।’’

ज्ञात हो कि आज चांद दिखने के साथ ही रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत हो गई। बुधवार को पहला रोजा रखा जाएगा।

 

 

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…