Home खास खबर कोरोना का खौफ: पत्नी की अंतिम विदाई पर आए लोगों को पति ने लौटाया!

कोरोना का खौफ: पत्नी की अंतिम विदाई पर आए लोगों को पति ने लौटाया!

0 second read
Comments Off on कोरोना का खौफ: पत्नी की अंतिम विदाई पर आए लोगों को पति ने लौटाया!
0
345
IMG 20200401 WA0012

कोरोना का खौफ: पत्नी की अंतिम विदाई पर आए लोगों को पति ने लौटाया!

देवकी नंदन त्यागी के जज्बे को सलाम। समाज हित में लिए गए इनके फैसले से उन लोगों को सीख लेनी चाहिए जो बेमतलब घर से निकलकर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। पत्नी ममता की मौत पर अंतिम विदाई और शवयात्रा में जाने के लिए जुटे लोगों को उन्होंने हाथ जोड़कर लौटा दिया। खुद पर टूटे वज्रपात के बावजूद उन्होंने लोगों को पीएम की भीड़ ना जुटाने और कोरोना से बचने की नसीहत याद दिलाई। मात्र 10 लोगों के साथ ही शवयात्रा निकाली।
आगरा के न्यू विजय नगर कॉलोनी के नगला धनी क्षेत्र निवासी देवकीनंदन त्यागी की पत्नी ममता की लंबी बीमारी से बुधवार सुबह मौत हो गई। दस बजे शव को अस्पताल से घर लाया गया। शुभचिंतकों और नाते-रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। वहीं, लॉकडाउन और भीड़ न जुटने के सरकार के आदेशों के चलते असमंजस की स्थिति हो गई। बड़ी संख्या में जुटे लोगों के भावावेश में कोई फैसला नहीं ले पा रहे थे। वहीं दूसरी ओर परिवार के लोग बिलख रहे थे। क्या किया जाए क्या नहीं इसे लेकर चर्चा होने लगी। सभी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए अड़े थे। देवकी के घर के बाहर जमावड़ा लगा था।

Load More Related Articles
Load More By Neha Pandey
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

कटिहार जिले में जमीन निगल रही महानंदा और गंगा

नदियों के जलस्तर में हो रही गिरावट से कटाव तेज हो गया है। महानंदा नदी अमदाबाद, प्राणपुर मे…