Home खास खबर Corona Virus जैसी बीमारी की दिल्ली-NCR में एंट्री, शुरुआत में दिखते हैं ऐसे संकेत

Corona Virus जैसी बीमारी की दिल्ली-NCR में एंट्री, शुरुआत में दिखते हैं ऐसे संकेत

8 second read
Comments Off on Corona Virus जैसी बीमारी की दिल्ली-NCR में एंट्री, शुरुआत में दिखते हैं ऐसे संकेत
0
85
New Virus Spread In Delhi NCR

Corona Virus जैसी बीमारी की दिल्ली-NCR में एंट्री, शुरुआत में दिखते हैं ऐसे संकेत

Corona Virus : फरवरी के महीने में दिल्ली और एनसीआर में फ्लू के मामले काफी ज्यादा बढ़े हैं। यह पिछले साल अगस्त में थोड़े सीमित थे, मगर अब इसके मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला, जो कि गंभीर और चिंताजनक बात है। आइए जानते हैं इस वायरल संक्रमण के लक्षणों और घरेलू उपायों के बारे में।

 

Corona Virus: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों एक वायरल फ्लू फैला हुआ है, जो कि चिंताजनक है। दरअसल, इस फ्लू के मामले पिछले साल अगस्त में सामने आ रहे थे, जो कि सामान्य थे लेकिन अब इस संक्रमण में तेजी देखी जा रही है। इस वायरल इंफेक्शन के मामले दिल्ली-एनसीआर के 54% घरों में मौजूद हैं। इन मामलों के देखते हुए लोकल अस्पतालों के डॉक्टरों का कहना है कि यह बीमारी सामान्य वायरस से थोड़ी अधिक जोखिम भरी है। इसलिए समय से सावधानी बरतना जरूरी है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

लोकल बॉडीज के डॉक्टरों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट बताती है कि कोविड फैलने वाला वायरस था, जिसके आंकड़े दुनियाभर के लोगों को चौंका रहे थे। दिल्ली और आस-पास के लोगों में भी यह वायरस तेजी से फैल रहा है। इसके लक्षण भी कोविड जैसे हैं, जिसमें खांसी, बुखार, गले में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होती है। इस वायरल इंफेक्शन से लगभग 13,000 से अधिक लोकल निवासियों को शिकार बनाया है। इनमें 63% पुरुष हैं और 37% महिलाएं हैं। इस वायरस से 9% लोगों के घरों में चार से अधिक लोग बीमार हैं।

फ्लू के शुरुआती संकेत

डॉक्टरों के मुताबिक फ्लू के लक्षणों में ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और दस्त हैं, जिसके कारण भी मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। भर्ती होने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है कि यह वृद्धि गंभीर बीमारी की सूचना दे रही है।

photo credit FREEPIK 2025 03 08T110049.823

किन्हें ज्यादा खतरा?

  • 50 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को।
  • छोटे बच्चों को।
  • हाई बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल से लेकर डायबिटीज के रोगियों को भी इसका रिस्क ज्यादा है।
  • अस्थमा के मरीजों को।
  • कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को।

बचाव के लिए क्या करें?

  • भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाएं।
  • मास्क का प्रयोग करें।
  • बार-बार हाथों को धोएं।
  • डाइट में विटामिन, प्रोबायोटिक्स और एंटीऑक्सिडेंट्स युक्त फूड्स को शामिल करें।
  • लक्षण गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

एक ही ट्रेन में असली और नकली TTE बागमती एक्सप्रेस में यात्रियों से अवैध वसूली करता शिक्षक रंगे हाथों पकड़ा गया

बिहार फर्जी TTE मामला एक बार फिर रेल यात्रियों की सुरक्षा और सतर्कता का उदाहरण बन गया है। …