Home खास खबर कोरोना संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को बड़ी राहत, IMF ने 1.4 अरब डॉलर की मदद की

कोरोना संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को बड़ी राहत, IMF ने 1.4 अरब डॉलर की मदद की

3 second read
Comments Off on कोरोना संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को बड़ी राहत, IMF ने 1.4 अरब डॉलर की मदद की
0
481
IMG 20200417 080121

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए राहत की खबर है। कोरोना वायरस की वजह से आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए 1.4 अरब डॉलर की सहायता राशि मंजूरी की है। गुरुवार को आईएमएफ ने अपने बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी बोर्ड ने रैपिड फाइनेंसिंग इंस्ट्रूमेंट (आरएफआई) के तहत पाकिस्तान की कोविड-19 से लड़ने के लिए खरीद जरूरतों को तत्काल पूरा करने के लिए करीब 1.4 अरब डॉलर की राशि स्वीकृत की गयी है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप झेल रहे पाकिस्तान को स्वास्थ्य और राहत कार्य को मजबूती देने के लिए यह सहायता राशि मंजूर की गई है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य महामारी और इसके आर्थिक प्रभाव को कम करना है। बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना संकट से निपटने के लिए मदद की गुहार लगाई थी।

पाकिस्तान में कोरोना की स्थिति
पाकिस्तान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) का प्रकोप लगातार फैलता जा रहा है और गुरुवार को देश में संक्रमण प्रभावितों की संख्या साढ़े छह हजार को पार कर गई जबकि अब तक 124 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बुधवार को कोरोना संक्रमण मामले 6146 थे जो आज बढ़कर 6505 पर पहुंच गए। पाकिस्तान में एक तरफ जहां वायरस से संक्रमित और इससे मरने वालों की संख्या बढ़ रही है, वहीं चिंता की बात यह कि संक्रमण प्रभावितों में मरने वालों के प्रतिशत में भी इजाफा हो रहा है। पंजाब प्रांत में कोरोना लगातार भयावह रूप लेता जा रहा है। यहां कोराना सबसे अधिक कहर बरपा रहा है और यहां देश के कुल संक्रमितों में करीब आधे हैं।

पंजाब में संक्रमित 3217 मामले हैं जबकि इस वायरस से 34 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। सिंध प्रांत कोराना वायरस के मामले में दूसरे स्थान पर है। यहां 1668 संक्रमित हैं जबकि मरने वाले 41 हैं। मृतकों के लिहाज से खैबर पख्तूनख्वा में सबसे अधिक 42 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है जबकि यहां 912 लोग इस संक्रमण की जद में हैं। बलूचिस्तान में संक्रमण की चपेट में 280 लोग आ चुके हैं जबकि तीन की मृत्यु हुई है। गिलगित बलासितान में 237 संक्रमित और तीन की मौत हुई है। राजधानी इस्लामाबाद में 146 प्रभावित और एक की मृत्यु हुई है। जबिक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 46 संक्रमित हैं।

Source :- Hindustan

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…