
बिहार में बुधवार को 15 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इसके साथ ही वैश्विक महामारी नॉवेल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 141 हो गई। आज चार भागलपुर के, एक बांका के अमरपुर के समेत आठ पटना के वहीं एक बिहारशरीफ और एक पूर्वी चंपारण में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है।
इस संबंध में प्रधान सचिव संजय कुमार ने तीसरा अपडेट जारी करते हुए बताया कि बुधवार की शाम तक 15 कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आ चुका है। तीसरी लिस्ट में जो 5 पॉजिटिव केस मिले हैं उसमें भागलपुर शहर के तीन और नवगछिया में एक केस और बांका में एक केस मिला है। भागलपुर में मिले तीन पुरुषों की उम्र 33 साल 40 साल और 46 साल है। वहीं, नवगछिया की एक महिला पॉजिटिव मिली है जिसकी उम्र 19 साल है। वही बांका के अमरपुर के पुरुष की उम्र 45 साल है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि ये लोग पॉजिटिव कैसे हुए इसकी पड़ताल की जा रही है।