Home खास खबर केजरीवाल ने होली पर लोगों को बधाई दी

केजरीवाल ने होली पर लोगों को बधाई दी

0 second read
Comments Off on केजरीवाल ने होली पर लोगों को बधाई दी
0
272
arvind kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को होली के मौके पर बधाई देते हुए कोरोना वायरस संक्रमण से खुद को बचाने की अपील भी की है।

केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, “सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का ये त्योहार आप सभी के जीवन में अपार खुशियां लेकर आए।”

उन्होंने कहा, “कोरोना वायरस से बचकर रहें और अपना एवं परिवार का ख्याल रखें।”

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 1,881 मामले सामने आए थे जो करीब साढ़े तीन महीनों के दौरान एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले थे। केजरीवाल ने कहा कि वह कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण होली पर किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।

उन्होंने लोगों से घर पर ही त्योहार मनाने और भीड़-भाड़ में जाने से बचने का अनुरोध किया।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

श्रीनगर में फ़ारूक़ अब्दुल्ला का बड़ा बयान: संवैधानिक संशोधन और परिसीमन पर उठाए सवाल

श्रीनगर में फ़ारूक़ अब्दुल्ला का बयान: परिसीमन और लोकतंत्र पर सियासी बहस श्रीनगर से आई ताज…