Home खास खबर Delhi Assembly Election 2020: आज आ सकती है भाजपा की पहली लिस्ट

Delhi Assembly Election 2020: आज आ सकती है भाजपा की पहली लिस्ट

2 second read
Comments Off on Delhi Assembly Election 2020: आज आ सकती है भाजपा की पहली लिस्ट
0
373

Delhi Assembly Election 2020: आज आ सकती है भाजपा की पहली लिस्ट

भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची गुरुवार को आ सकती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश से आए नामों पर विचार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पहली सूची में कुछ सीटों पर ही टिकट की घोषणा की जा सकती है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे पहले मंगलवार (14 जनवरी) को आप ने सभी 70 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं भाजपा गुरुवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। प्रदेश स्तर पर चुनाव समिति की दो बैठक हो चुकी हैं। इनमें कई सीटों पर सहमति भी बनी है।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सहमति वाली सीटों पर टिकटों की घोषणा हो सकती है। पहली सूची में ज्यादा नाम शामिल नहीं होंगे। दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा दो से तीन सूची में सभी प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। कई सीटों पर वर्तमान सांसद और सेलिब्रेटी को चुनाव लड़ाने पर चर्चा हो रही है। भाजपा आलाकमान ने इसके लिए सर्वे भी कराया है।

सूत्रों के मुताबिक पहली सूची जारी होने के बाद फंसी हुई सीटों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। टिकट के लिए भाजपा नेतृत्व प्रदेश चुनाव समिति की संस्तुति के साथ साथ अपने सर्वे को भी तरजीह देगा।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…