Home खास खबर दिल्ली में बस चढ़ने से हुई महिला की मौत

दिल्ली में बस चढ़ने से हुई महिला की मौत

0 second read
Comments Off on दिल्ली में बस चढ़ने से हुई महिला की मौत
0
203
download 15 2

दिल्ली में बस चढ़ने से हुई महिला की मौत

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में 40 वर्षीय एक महिला के ऊपर एक डीटीसी क्लस्टर बस चढ़ गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

घटना सोमवार रात नौ बजकर 45 मिनट पर हुई जब नजफगढ़ की निवासी सुंदरी अपने पति और बेटे के साथ घर लौट रही थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बस ने पीछे से महिला को टक्कर मारी और उस पर चढ़ गई। सुंदरी को राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि मृतका के बेटे को मामूली चोट आई और उसे प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गयी। बस चालक संदीप डागर (35) को गिरफ्तार कर लिया गया और बाबा हरिदास नगर पुलिस थाने में उसके विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…