Home खास खबर दिल्ली में होम गार्ड ने खुदकुशी की

दिल्ली में होम गार्ड ने खुदकुशी की

0 second read
Comments Off on दिल्ली में होम गार्ड ने खुदकुशी की
0
269
download 10

दिल्ली में होम गार्ड ने खुदकुशी की

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) दिल्ली में कर्ज में डूबे एक होम गार्ड ने यहां एक थाने में कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा के मूल निवासी ब्रिजालाल (46) पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाने में तैनात थे।

उन्हें एलबीएस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रियंका कश्यप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, ब्रिजालाल पर 30 लाख रुपये का कर्ज था। डीसीपी ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं, जिन्हें सूचित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…