Home खास खबर नागरिकता कानून पर मतभेद के बीच प्रशांत किशोर ने दिया इस्तीफा, CM नीतीश ने ठुकराया

नागरिकता कानून पर मतभेद के बीच प्रशांत किशोर ने दिया इस्तीफा, CM नीतीश ने ठुकराया

1 second read
Comments Off on नागरिकता कानून पर मतभेद के बीच प्रशांत किशोर ने दिया इस्तीफा, CM नीतीश ने ठुकराया
0
191
IMG 20191215 102316

नागरिकता कानून पर मतभेद के बीच प्रशांत किशोर ने दिया इस्तीफा, CM नीतीश ने ठुकराया

जदयू नेता प्रशांत किशोर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर अपने इस्तीफे की पेशकश की। हालांकि नीतीश कुमार ने उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया और कहा कि आप पार्टी में हैं और पार्टी में ही रहेंगे। मुख्यमंत्री से शनिवार को एक अणे मार्ग में मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने स्वयं यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री से करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल (सीएबी) पर वे अपने स्टैंड पर कायम हैं। कहा, मैंने अपनी बात मुख्यमंत्री से कह दी है। आगे मुख्यमंत्री को जो निर्णय लेना होगा वे लेंगे।  जदयू सांसद आरसीपी सिंह के बयान पर पीके ने कहा कि मुझ पर जिसे भी जो आरोप लगाना है, लगाएं। मुख्यमंत्री जी ने मुझसे कहा है कि कौन क्या बोलता है, इस पर ध्यान नहीं दें। वह आप मुझपर छोड़ दें। पीके ने यह भी कहा कि आरसीपी सिंह पार्टी के बड़े नेता हैं। मैं किसी पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करूंगा।

HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…